फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन सैफ की 'जवानी जानेमन' के कलेक्शन में उछाल, हिमेश की 'हैप्पी, हार्डी एंड हीर' का बुरा हाल

Mon, 03 Feb 2020 08:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
jawaani jaaneman, happy hardy and heer - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते जिन दो फिल्मों के बीच टक्कर मानी जा रही है उनमें सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' और हिमेश रेशमिया की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' है। वीकेंड पर दोनों फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा देखा गया। आगे की स्लाइड में जानते हैं तीन दिन में 'जवानी जानेमन' और 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' ने कितना बिजनेस किया।
विज्ञापन

2 of 5
Jawaani Jaaneman - फोटो : Twitter
'जवानी जानेमन' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया। सैफ की  फिल्म ने पहले दिन 3.24 करोड़, शनिवार को 4.55 करोड़ और रविवार को करीब 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रविवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने 12.79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा तब्बू, पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला, कुमुद मिश्रा, फरीदा जलाल और कुबरा सैत हैं। अलाया की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म भारत में 1,100 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 

4 of 5
Jawaani Jaaneman - फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और जैकी भगनानी ने इसे प्रोड्सूस किया है। 'जवानी जानेमन' 40 साल के बिगड़ैल आदमी जैज की कहानी है। फिल्म में सैफ अली खान ने जैज का किरदार निभाया है। जैज की जिंदगी में तब बड़ा उलटफेर होता है जब एक दिन अचानक उसकी 21 साल की बेटी आ जाती है। जैज कैसे इन स्थितियों से गुजरता है, फिल्म इसी के इर्द गिर्द बुनी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Happy Hardy and Heer - फोटो : amar ujala mumbai
अब बात करते हैं हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' की। फिल्म का ओपनिंग डे पर ही बुरा हाल हुआ। पहले दिन फिल्म ने करीब 8-10 लाख का कारोबार किया। अनुमान है कि शनिवार को 10 लाख और रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन 10-12 लाख के आस-पास रहा होगा। फिल्म के आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाया है।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले ऋषि कपूर ने किया था वित्त मंत्री पर कटाक्ष, बजट को लेकर बोली ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें