सैफ अली खान
- फोटो : Twitter
आदिपुरुष
'तांडव' के रिलीज होने से पहले ही सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर भी विवाद में घिर गए थे। दरअसल इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'फिल्म में रावण के मानवीय चेहरे को दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें दिखाया गया है कि रावण ने जो भी कदम उठाए वो क्यों उठाए'। सैफ के इस बयान का लोगों ने काफी विरोध जताया था। इसके बाद सैफ ने अपनी बातों पर सफाई देते हुए कहा था कि,' मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी बात से ठेस पहुंची है।