फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: 25 साल पहले सैफ अली खान का भी हुआ था उत्पीड़न, बोले- 'आज भी सोचकर गुस्सा आता है'

Mon, 15 Oct 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान
बॉलीवुड में शुरू हुए #MeToo मूवमेंट का सैफ अली खान ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं के साथ खड़ा होने की जरूरत है जो खुलकर सामने आ रही हैं। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। #MeToo पर बोलते हुए सैफ अली खान ने खुद के साथ हुए उत्पीड़न का भी जिक्र किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने खुलासा किया कि 25 साल पहले उनका उत्पीड़न हुआ था हालांकि ये उत्पीड़न यौन शोषण नहीं था। सैफ ने कहा कि 'मैंने अपने करियर में हैरेसमेंट का सामना किया है हालांकि ये सेक्सुअली नहीं था। मुझे 25 साल पहले हैरेस किया गया। आज भी जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो गुस्सा आता है।' 
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने आगे कहा कि 'बहुत से लोग दूसरों को नहीं समझते हैं। यह काफी मुश्किल है कि दूसरों के दर्द को समझा जाए। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि मुझे लगता है कि आज ये जरूरी नहीं है। अभी हमें महिलाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।'

4 of 6
सैफ अली खान
सैफ ने कहा कि 'अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए भले ही वो पुराना केस क्यों ना हो। लोग अपमानित हैं और उन्हें न्याय का इंतजार है। जो कुछ भी हुआ वो ठीक नहीं था। जिन्होंने शोषण किया है उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी। आप किसी को निकाल (फिल्म से) देते हैं यह बड़ी बात है। जो लोग यौन शोषण करते हैं और महिलाओं को गालियां देते हैं उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।'
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान
साजिद खान की फिल्म हमशक्ल्स में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की दो एक्ट्रेस बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने साजिद पर महिलाओं के साथ असभ्य व्यवहार का आरोप लगाया है। ईशा गुप्ता ने खुलासा किया कि उनकी साजिद खान के साथ काफी बहस हुई थी। इसके अलावा साजिद पर तीन और महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया जिसके बाद हाउसफुल 4 से साजिद को रिप्लेस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान
सैफ से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मुझे वाकई नहीं याद है कि इस तरह की कोई घटना मेरे सामने हुई। मैं इस तरह के माहौल में काम करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं हूं। अपने सामने ये सब चीजें नहीं होने देता। अगर कोई यौन शोषण का दोषी पाया जाता है तो मैं उसके साथ आगे से कभी काम नहीं करूंगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें