फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर की फोटो लेने पर भड़के सैफ अली खान, पैपराजियों पर चिल्लाते हुए वीडियो वायरल

Sat, 24 Aug 2019 02:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saif Ali Khan - फोटो : social media
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। तैमूर अपने जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। अक्सर उनकी क्यूट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया वायरल पर होती रहती हैं। उनको कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजियों में होड़ लगी रहती है और इसी के चलते कई बार सैफ-करीना को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में जब पैपराजियों ने तैमूर की तस्वीर लेने की कोशिश की तो सैफ अली खान उनपर भड़क गए। आगे देखिए वीडियो...
विज्ञापन

2 of 5
सैफ-करीना और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजियों पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब सैफ, तैमूर को लेकर घर से बाहर निकल रहे थे तब कुछ पैपराजियों ने उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश की। सैफ के मना करने के बावजूद भी वो लोग फोटो खींचते रहे, इसी के चलते सैफ गुस्सा हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
Saif Ali Khan
वीडियो में दिख रहा है कि सैफ पैपराजी की ओर बढ़ते हुए उन्हें सख्ती से फोटो लेने से मना कर रहे हैं। इसके बाद सैफ पैपराजियों पर जोर से चिल्लाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी सैफ और करीना कई बार पैपराजियों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। देंखे वीडियो...

4 of 5
सैफ-करीना और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों इंग्लैंड से वापस देश लौटते समय सैफ-करीना के साथ एयरपोर्ट पर तैमूर भी नजर आए थे। इस दौरान करीना और सैफ जहां हमेशा की तरह कूल लग रहे थे लेकिन हर बार की तरह ही सारा मीडिया अटेंशन तैमूर लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ-करीना और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
तैमूर ने व्हाइट टी शर्ट के साथ लाइट ब्लू जींस पहना हुआ था। वहीं करीना भी जींस के साथ एक स्टाइलिश बेबी पिंक फुल स्लीव्स टॉप में नजर आईं। सैफ अली खान ने टी शर्ट के साथ में ब्लू जैकेट कैरी किया था। इसके साथ ही सैफीना ने ब्लैक गॉगल लगाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें