पिछले दिनों सैफ अली खान की फिल्म 'रंगून' रिलीज हुई। सैफ के साथ इस फिल्म में कंगना रनौत और शाहिद कपूर ने भी काम किया। अच्छी अदाकारी के बाद भी ये फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन
क्या खत्म हो गया सैफ का करियर, एक साथ पांच फ्लॉप फिल्में कह रही कहानी
2 of 6
सैफ
क्रिटिक्स की मानें तो तीनों कलाकारों ने काम अच्छा किया लेकिन फिल्म की कहानी बेहद फीकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म विशाल भारद्वाज की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों में से एक थी।
विज्ञापन
क्या खत्म हो गया सैफ का करियर, एक साथ पांच फ्लॉप फिल्में कह रही कहानी
3 of 6
सैफ
अब तक फिल्म अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई है। कंगना और शाहिद का तो अभी काफी करियर बाकी है लेकिन ये फ्लॉप फिल्म सैफ अली खान के लिए एक बड़ा झटका है। इस फ्लॉप के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अब सैफ का करियर खत्म होने की कगार पर है।
क्या खत्म हो गया सैफ का करियर, एक साथ पांच फ्लॉप फिल्में कह रही कहानी
4 of 6
सैफ
सैफ की ये लगातार पांचवी फिल्म है जो फ्लॉप हो गई है। सैफ की फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म 'बुलेट राजा' में दबंग बनकर सामने आए लेकिन उनकी दबंगई चल नहीं पाई। फिर ‘हमशक्ल’ बनकर सैफ ने हंसाने की कोशिश की। बाद में खुद सैफ ने इस पर अफसोस जताया।
विज्ञापन
क्या खत्म हो गया सैफ का करियर, एक साथ पांच फ्लॉप फिल्में कह रही कहानी
5 of 6
सैफ
इसके बाद ‘हैप्पी एंडिंग’ भी सैफ को हैप्पी नहीं कर पाई। फिर निर्देशक कबीर खान ने सैफ के साथ 'फैंटम' बनाई लेकिन ये फिल्म भी पिट गई। सैफ को 'रंगून' से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन वो भी फ्लॉप हो गई। लगातार पांचवी फ्लॉप के बाद अब उनका करियर खत्म सा हो गया है।
क्या खत्म हो गया सैफ का करियर, एक साथ पांच फ्लॉप फिल्में कह रही कहानी
6 of 6
सैफ
अब एक बड़ी हिट ही सैफ का करियर बचा सकती है। फिलहाल सैफ के पास सिर्फ एक फिल्म है। सैफ ने निर्देशक राजा मेनन की फिल्म 'शेफ' की शूटिंग शुरू कर दी है। अब देखना है कि ये फिल्म सैफ को उबारती है या डुबा देती है।