ऐसा बहुत कम होता है कि सैफ अली खान अपने बच्चों के बारे में खुलकर बात करें। हालांकि वह मीडिया से बात करते हुए इतना जरूर कहते हैं कि पिता होने के नाते उन्हें तीनों बच्चों की चिंता बेशक होती है। हाल ही में उन्होंने सारा, इब्राहिम और छोटे नवाब पर खुलकर बात की और फ्यूचर प्लानिंग के बारे में बताया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Taimur and Saif
सैफीना से ज्यादा तैमूर लाइमलाइट में रहते हैं। लोग तैमूर से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं इस मामले में सैफ ने कहा - 'वो नहीं चाहते कि मीडिया अटेंशन की वजह से तैमूर पर कोई भी प्रभाव पड़े। मैं उसे एक साधारण बच्चे की तरह बड़े होते हुए देखना चाहता हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
saif ali khan
हर किसी का सपना होता है कि वह फिल्मों में काम करे। इस मामले में सैफ ने कहा - 'मैं अपने बच्चों को बोर्डिंग स्कूल भेजकर उन्हें सबसे बड़ा तोहफा देता हूं। ताकि वहां पर अच्छे संस्कार सीख सकें। साथ ही भविष्य में क्या करना है खुद फैसला कर सकें।'
4 of 5
saif ali khan
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस बारे में सैफ ने कहा - 'इब्राहिम लंदन में पढ़ाई कर रहा है। हो सकता है कि वह एक्टर बनना चाहता हो। सारा हमेशा से ही एक्टर बनना चाहती थी। सारा हल्की फुल्की फिल्मों में काम करना नहीं चाहतीं। यह उनका सोचना है फिर चाहे सही हो या गलत वो किसी को भी दोष नहीं दे सकती।'
आपको बता दें, सैफ अली खान की 'बाजार' फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म को गौरव के चावला ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले सैफ की 'कालाकांडी' फिल्म आई थी जो फ्लॉप हो गई थी।