Love Aaj Kal Trailer launch event
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'लव आजकल' का ट्रेलर 17 जनवरी को मुंबई के जुहू के एक सिनेमाघर में लॉन्च किया गया था। ट्रेलर आने से पहले ही इम्तियाज अली की यह फिल्म अपने पहले पोस्टर के कारण भी चर्चा में थी जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी थी। दो मिनट 54 सेकेंड के फिल्म के ट्रेलर में 1990 और 2020 की प्यार की केमिस्ट्री, बदलाव और खासियतें दिखाई गई हैं।