फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर जिंदा है' की कमाई में 'कालाकांडी' ने लगाई सेंध, जानें पहले दिन का कलेक्शन

Sun, 14 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कालाकांडी
सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कालाकांडी' आमिर खान को काफी पसंद आई। उम्मीद की जा रही थी कि दर्शक भी इसे पसंद करेंगे। ट्रेड पंडितों ने फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज दिए थे। अब फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
कालाकांडी
‌'कालाकांडी' ने पहले दिन 1.25 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। लेकिन सैफ की पिछली फिल्मों जैसे 'रंगून' और 'शेफ' से ये आंकड़ा बेहतर है। सैफ की इस फिल्म के साथ '1921' और 'मुक्काबाज' भी रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
कालाकांडी
इन दोनों फिल्म के मुकाबले 'कालाकांडी' ने अच्छी शुरुआत की है। ये एक ब्लैक कॉमेडी है। जो खास दर्शकों के लिए बनाई गई है। ये फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है। अपनी लागत निकालने के लिए 'कालाकांडी' को लंबा सफर तय करना है।

4 of 5
सैफ अली खान
फिल्म के डायरेक्टर अक्षत वर्मा ने इससे पहले 'डेल्ही बेली' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। फिल्म में सैफ के काम को दर्शकों ने पसंद किया है। लेकिन अभी भी उन्हें एक सोलो हिट का इंतजार है। सैफ की पिछली फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में 'बुलेट राजा' की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान
2014 में 'हमशकल्स', 'हैप्पी एंडिंग' की। फिर 2015 में 'फैंटम' और 2017 में 'शेफ' व 'रंगून' की। पिछले 5 सालों में 6 फिल्में की लेकिन इनमें से किसी ने भी सैफ को खुशी नही दी। सैफ अभी भी एक हिट के लिए तरस रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें