फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चला सैफ अली खान की नई फिल्म का जादू, 4 दिन में इतना खराब कलेक्शन

Tue, 16 Jan 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kaalakaandi
सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कालाकांडी' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म ने चार दिनों में 3.4 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने 1.25 करोड़, दूसरे दिन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन 1.40 करोड़ तो वहीं चौथे दिन यानि सोमवार को 50 लाख की कमाई की। अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालाकांडी' ब्लैक कॉमेडी  है।
विज्ञापन

2 of 4
kaalakaandi
‌'कालाकांडी' ने तीसरे दिन 1.40 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। लेकिन सैफ की पिछली फिल्मों जैसे 'रंगून' और 'शेफ' से ये आंकड़ा बेहतर है। सैफ की इस फिल्म के साथ '1921' और 'मुक्काबाज' भी रिलीज हुई थी। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके अनुसार फिल्म की कमाई में गिरावट आयी है।
विज्ञापन

3 of 4
कालाकांडी
ये एक ब्लैक कॉमेडी है। जो खास दर्शकों के लिए बनाई गई है। ये फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है। अपनी लागत निकालने के लिए 'कालाकांडी' को लंबा सफर तय करना है। क्योंकि कालाकांडी से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सैफ अली खान की वापसी की उम्मीद कर रही थी, ऐसे में दूसरे दिन का आंकड़ा काफी निराश करता है।
विज्ञापन

4 of 4
कालाकांडी
फिल्म के डायरेक्टर अक्षत वर्मा ने इससे पहले 'डेल्ही बेली' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। फिल्म में सैफ के काम को दर्शकों ने पसंद किया है। लेकिन अभी भी उन्हें एक सोलो हिट का इंतजार है। फिल्म में सैफ के अलावा दीपक डोबरियाल, अक्षय ओबरॉय और सोबिता धूलिपाला भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें