सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'शेफ' को एक कट के साथ 'यूए' सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म को 'यूए' मिलने की वजह बड़ी हैरान कर देने वाली है।
पढ़ें- शेफ का नया पोस्टर रिलीज, इस तारीख को आएगी फिल्म
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन इस बात से बहुत हैरान हुए थे जब उन्हें बताया गया कि उनकी फिल्म शेफ को यूए सर्टिफिकेट इसलिए दिया गया क्योंकि फिल्म में सैफ एक तलाकशुदा आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो स्मोकिंग भी करता है।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म शेफ में सैफ अली खान एक शेफ भूमिका में हैं। वो कुकिंग को लेकर काफी पैशनेट हैं। यह फिल्म बाप-बेटे के रिश्तों पर आधारित है। इसमें बाप-बेटे की यह जोड़ी फूड जर्नी पर होती है, जहां बाप बेटे के बीच की दूरियां कम होती हैं और उनके रिश्ते मजबूत होते हैं।
फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया है। 'शेफ' 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ एक्ट्रेस शोभिता भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में पद्मप्रिया, दानिश कार्तिक और दिनेश प्रभाकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।