फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Family Tree: क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक, पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के परिवार का ब्योरा

Thu, 16 Jan 2025 01:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पटौदी खानदान के बेटे सैफ अली खान पर बुधवार देर रात चोर ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आइए आपको बताते हैं सैफ अली खान के परिवार के बारे में।
विज्ञापन
1 of 11
सैफ अली खान फैमिली - फोटो : अमर उजाला
पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान के घर में कई सारे बॉलीवुड सितारे हैं। मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की शादी इस घर की पहली हाई-प्रोफाइल शादी रही थी। इस शादी और इसके बाद की सभी पीढ़ियों ने बॉलीवुड में चर्चा बटोरी। आइए आपको बताते हैं सैफ अली खान के परिवार और उनके रिश्तेदारों के बारे में।



 
विज्ञापन

2 of 11
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी - फोटो : एक्स
मंसूर अली खान पटौदी
भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक मंसूर अली खान पटौदी के परिवार को लेकर आज क्रिकेट जगत से बॉलीवुड तक हर जगह चर्चा होती है। उनका विवाह 27 दिसम्बर 1969 को अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से हुआ। उनके तीन बच्चे सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान हैं। मंसूर अली खान को 21 साल की उम्र में भारत की क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 11
शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
शर्मिला टैगोर
सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर कलकत्ता के नामी परिवार की बेटी हैं, जिनका नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर से भी रिश्ता है। शर्मिला टैगोर को 'आराधना', 'अमर प्रेम', 'अनुपमा', 'मौसम' जैसी हिट फिल्मों में देखा गया है। शर्मिला की बड़ी बेटी सबा अली खान फिल्मों से दूर रहती हैं।

4 of 11
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान ने भी बॉलीवुड में काफी नाम कमाया, सैफ को 'कल हो न हो', 'हम साथ-साथ हैं', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'दिल चाहता है', 'परंपरा' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है
विज्ञापन

5 of 11
अमृता सिंह- सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह
सैफ अली खान ने पहली शादी अमृता सिंह से करी, जो कि बॉलीवुड की बड़ी अदाकाराओं में से एक हैं, उन्होंने 'बेताब', 'साहेब', 'चमेली की शादी' और 'नाम' जैसी फिल्में की हैं।
विज्ञापन

6 of 11
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
अभिनेत्री अमृता सिंह से अलग होने के बाद सैफ ने रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करीना कपूर खान से शादी की। करीना ने भी इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में की हैं। करीना ने 'जब वी मेट', 'गोलमाल', 'थ्री इडियट्स', 'हलचल', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

7 of 11
सारा अली खान ने केदारनाथ से किया था बॉलीवुड डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान
सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान हैं। सारा अपनी खूबसूरती और अभिनय के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। सैफ की बेटी इन दिनों अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' की तैयारी में लगी हैं। सारा को 'अतरंगी रे', 'लव आज कल', 'केदारनाथ' जैसी शानदार फिल्मों में देखा जा चुका है।

8 of 11
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान
सैफ और अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान अपने आप में एक स्टार हैं, वह अपने पिता को फॉलो करते हैं। इब्राहिम अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं।

9 of 11
करीना कपूर खान और सैफ अली खान को दो बेटे हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
तैमूर और जेह अली खान
करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान को लेकर भी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती है। वहीं, जेह अली खान करीना और सैफ के छोटे बेटे हैं, जेह भी अपनी शरारतों से पैपराजी का अटेंशन लेते हैं।

10 of 11
सोहा अली खान-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा अली खान
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान की बेटी सोहा अली खान भी अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान को 'आहिस्ता-आहिस्ता', 'शादी नंबर वन', 'तुम मिले', '31 अक्तूबर' जैसी फिल्मों में देखा गया।
विज्ञापन

11 of 11
कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu
कुणाल खेमू
अभिनेता कुणाल खेमू की शादी सोहा से हुई। सोहा और कुणाल की बेटी का नाम इनाया है। उन्हें 'मलंग', 'गोलमाल अगेन', 'गो गोआ गॉन' फिल्म में देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें