फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को लेकर अमृता सिंह ने निर्देशक को सुनाई थी खूब खरी खोटी, अब 'केदारनाथ' पहुंची कोर्ट

Sat, 17 Feb 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और अमृता सिंह
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म एक के बाद एक विवादों में घिरती जा रही है और अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : HT
दरअसल, निर्देशक और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में सैफ अली खान की बेटी सारा की डेब्यू फिल्म फंसती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रोड्यूसर और निर्देशक की वजह से फिल्म को आर्थिक नुकसान हो रहा है, क्योंकि अभिषेक प्रोडक्शन को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan
बता दें कि, 'केदारनाथ' फिल्म में एकता कपूर ने 8 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जबकि टी सीरीज और KriArj इंटरटेनमेंट ने 15-15 करोड़ निवेश किए। अभिषेक को 16 महीने पहले केदारनाथ पूरी करनी थी, लेकिन ये अभी तक नहीं हुई। उन्होंने प्रोड्यूसर को धोखा दिया है।

4 of 5
sara ali khan
KriArj इंटरटेनमेंट से जुड़े सूत्रों ने बताया, केदारनाथ इस समय कोर्ट में है। प्रोड्यूसर को उनके विजन पर भरोसा था, लेकिन वह नहीं जानते कि अभिषेक ऐसा करेंगे। उन्होंने फिल्म शुरू की, लेकिन इसके बाद कहा कि वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस कारण निर्माताओं को एक्टर्स की डेट खोनी पड़ी। निर्माताओं ने अभिषेक के रवैये को अनप्रोफेशनल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan
इससे पहले जानकारी मिली थी कि फिल्म की शूटिंग रुकने से सारा की मां अमृता सिंह खुश नहीं हैं। अमृता चाहती हैं कि 'केदारनाथ' बड़े स्टूडियो से रिलीज हो। इस वजह से वह निर्देशक अभिषेक कपूर से भिड़ गईं। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें