दरअसल, जोधपुर शहर से सटे कांकाणी गांव की सरहद में बीस साल पहले दो काले हिरण का शिकार करने के मामले में गुरुवार को सैफ की पेशी है। बुधवार को जैसे ही वो जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे पत्रकारों ने सवालों की बौछार के साथ उनकी कार को घेर लिया। जिसके बाद सैफ ने अपने ड्राइवर से गुस्साते हुए कहा- शीशा ऊपर करो और रिवर्स कर लो वरना पड़ेगी एक। सैफ की ये बात कैमरे में कैद हो गई।