फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल पहले सैफ अली खान से पहली बार ऐसे मिली थीं करीना कपूर, फिर शुरू हुई थी बॉलीवुड के टॉप कपल की लव स्टोरी

Thu, 13 Aug 2020 08:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान अपना जन्मदिन 16 अगस्त को मनाते हैं। इस बार वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि वह एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। जी हां, हाल ही में उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। दूसरी बार मां बनने जा रहीं करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में से एक हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर आज हम आपको इन दोनों कलाकारों की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Social Media
सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प रही है। इन दोनों की मुलाकात साल 2008 में निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य की फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार, अनिल कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म टशन बॉक्स- ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन इस फिल्म ने सैफ अली खान और करीना कपूर को एक-दूसरे के करीब ला दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक- दूसरे को साल 2012 तक डेट किया था, इसके बाद इन दोनों ने अक्तूबर 2012 में शादी कर ली। अपनी शादी से पहले सैफ और करीना को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। करीना कपूर ने एक मीडिया इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था कि सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने तक के बारे में सोच लिया था। करीना ने कहा था, 'हम अपनी निजता को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। इसलिए हमने अपने परिवार को धमकी तक दे दी थी कि अगर हमारी शादी मीडिया का सर्कस बनी तो हम घर से भाग जाएंगे। हर कोई हमारे बारे में छोटी-छोटी खबर भी जानना चाहता था और जब हमने कोर्ट मैरिज की तो छत पर आकर मीडिया को सब बताया था।'

4 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीना कपूर ने इस बारे में बताया था कि सैफ से शादी करने से पहले उन्होंने एक शर्त भी रखी थी। इंटरव्यू में करीना ने कहा था, 'मैंने सैफ को अपना जीवन साथी इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक आत्मनिर्भर महिला की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी और सैफ ने मेरी यह बात मानी थी।' आपको बता दें कि सैफ अली खान से शादी से पहले करीना ने शाहिद कपूर को डेट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने साल 1991 में अपने से 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता सिंह और सैफ अली खान अपने घरवालों की प्रतिक्रिया से काफी डरे हुए थे इसलिए दोनों ने छिपकर शादी कर ली थी। 13 साल तक यह एक-दूसरे के साथ रहे थे, लेकिन साल 2004 में अमृता और सैफ एक-दूसरे से अलग हो गए। सैफ और अमृता के सारा अली खान और इब्राहिम, दो बच्चे हैं।

पढ़ें: केवल दो ही फिल्मों का निर्देशन कर मशहूर हो गए अयान मुखर्जी, ऐसे शुरू किया था करियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें