फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: करीना ने ऐसे मनाया सैफ का जन्मदिन, बेटी सारा भी पार्टी में रहीं मौजूद

Thu, 16 Aug 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान, करीना कपूर
बॉलीवुड एक्टर और नवाब सैफ अली खान आज यानी 16 अगस्त को 48 साल के हो गए हैं। इस मौके पर करीबी और दोस्त सैफ के घर पहुंचे और बर्थडे को सेलिब्रेट किया। सैफ के बर्थडे पार्टी के लिए करीना ने खास इंतजाम किए थे। 
विज्ञापन

2 of 4
सैफ अली खान
सैफ के जन्मदिन पर उनकी बहन सोहा अली खान, कुणाल केमू, बेटी सारा अली खान, बेटा इब्राहिम अली खान और करिश्मा कपूर मौजूद रहीं। बर्थडे सेलिब्रेट करने से पहले सैफ अली ने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ पोज दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
सैफ अली खान, करीना कपूर
इस मौके पर करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। करीना ने स्मोकी लुक अपना रखा था, साथ में ब्लैक टॉप और ग्रे फ्लेयर्ड पैंट पहन रखी थी। करीना और सैफ ने केक के साथ पोज भी दिए। केक पर लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे सैफू।' बता दें कि सैफ के दोस्त उन्हें प्यार से सैफू बुलाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सैफ अली खान, करीना कपूर
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें करीना और सैफ भी साथ में हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे सैफू। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें सारा, इब्राहिम, कुणाल, सोहा, करीना मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें