फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Stabbing Case: क्या है उन 56 मिनटों का राज, जिस पर बीते 36 घंटों से चल रहीं हैं कई कहानियां

Fri, 17 Jan 2025 04:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता की हालत ठीक है और डॉक्टर ने उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ को चाकू लगने से लेकर अब तक 36 घंटे हो चुके हैं और अभिनेता पर हुए हमले को लेकर कई थ्योरीज सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान पर हुए हमले की थ्योरी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले की खबर ने सबको काफी हैरान कर दिया है। बांद्रा जैसे इतने पॉश इलाके में भारी भरकम सिक्योरिटी के बीच सेलिब्रिटी के घर में घुसना और ऐसा हमला कोई आम बात नहीं है। हालांकि, अब अभिनेता की हालत ठीक है और डॉक्टर ने उन्हें नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ को चाकू लगने से लेकर अब तक 36 घंटे हो चुके हैं और अभिनेता पर हुए हमले को लेकर कई थ्योरीज सामने आ चुकी हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान का घर - फोटो : ANI
पहली थ्योरी
जहांगीर के कमरे से आई थी आवाज

अभिनेता के हाउस हेल्पर एलियामा फिलिप के मुताबिक, रात 2 बजे अचानक आवाज आई तो मेरी नींद खुल गई। बाहर जाकर देखा तो बाथरूम का दरवाजा खुला था। कमरे की लाइट पर ऑन थी।। मुझे लगा करीना मैडम जेह बाबा से मिलने आई होंगी। इसलिए दोबारा जाकर सो गई। लेकिन फिर आवाज आई तो मुझे लगा कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। फिर मैं उठकर जेह बाबा के कमरे में चली गई।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरी थ्योरी
सैफ के साथ करीना भी थीं मौजूद?

हाउस हेल्पर ने यह भी बताया कि कमरे में शोर शराबा सुनकर सैफ और करीना अपने कमरे से बाहर आए और देखने के लिए दौड़े की आखिर आवाज क्यों आ रही है। सैफ के कमरे में आते ही चोर ने उन पर हमला कर दिया। सैफ को चाकू लगने के बाद हर कोई काफी घबरा गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

4 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
तीसरी थ्योरी
पार्टी कर रही थीं करीना

वहीं, एक थ्योरी में बताया गया कि सैफ अली खान पर हमले के वक्त उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर, रिया कपूर और सोनम कपूर के साथ पार्टी कर रही थीं। इसकी पार्टी तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा- गुड नाइट इन।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
चौथी थ्योरी
सैफ से चोर ने मांगे थे एक करोड़ रुपये
सैफ पर हमले को लेकर एक और थ्योरी यह आई है कि सैफ अली खान के घर में घुसे चोर ने जेह की नैनी से एक करोड़ रुपए की डिमांड की थी। यही नहीं, इसके बाद चोर की नैनी के साथ हाथापाई भी हुई थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया कि चोर ने सैफ से कोई भी पैसे की डिमांड नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : ANI
पांचवीं थ्योरी
घर में कैसे घुसा चोर

पुलिस ने कहा है कि अब तक की जांच में पता चला है कि हमलावर चोरी करने के लिए अभिनेता के घर में घुसा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोर उस इमारत के बगल वाले घर में घुसा, जहां अभिनेता रहते थे। फिर वह दीवार फांदकर घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद, चोर इमारत के पीछे की ओर से सीढ़ियों से होते हुए उस मंजिल पर पहुंचा, जिस पर अभिनेता रहते हैं। पुलिस ने कहा है कि चोर फायर एस्केप के सैफ के अपार्टमेंट में घुसा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें