फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान के 'सीता' वाले बयान पर भड़के भाजपा नेता, बोले- हिन्दू समाज इसे सहन नहीं करेगा

Sun, 06 Dec 2020 07:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम कदम और सैफ अली खान - फोटो : फाइल
सैफ अली खान अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर अब बुरी तरह फंस गए हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि निर्देशक ओम राउत ने रावण के दुष्ट चरित्र को मानवीय और मनोरंजक बना दिया है। इसमें दिखाया जाएगा कि सीता का अपहरण और राम के साथ युद्ध जायज था, क्योंकि लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पनखा की नाक काट दी थी। सैफ के इस बयान पर अब भाजपा के नेता राम कदम ने कहा है कि हिन्दू समाज इसे सहन नहीं करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राम कदम (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
राम कदम ने ट्वीट कर लिखा है, 'सैफ अली खान आदिपुरुष नाम की फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। सैफ अली खान रावण के रोल को हीरो की तरह पेश करने की बात करते हैं। रावण के दुष्कृत्य को फिल्म के जरिए न्याय देंगे? यह कैसे संभव है? श्रीराम और रावण के बीच युद्ध धर्म और अधर्म की लड़ाई है। हमारी आस्था को ठेस पहुंचे, ऐसा कृत्य हिन्दू समाज कतई सहन नहीं करेगा।'

विज्ञापन

3 of 5
राम कदम - फोटो : फाइल
एक और ट्वीट में राम कदम ने लिखा है, 'फिल्म जगत को बार-बार हिन्दू देवी देवता, हमारी आस्था और श्रद्धा ही क्यों पीड़ित करने के लिए याद आती हैं। क्या हिन्दू भाई मर्यादा में रहते हुए संयमी हैं? भविष्य में ना हिन्दू भाई सहेगा, ना ही कोई और धर्म  का भाई।  किसी को भी किसी धर्म की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है।'

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : Twitter
सैफ ने मांगी माफी 
सैफ अली खान ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि एक इंटरव्यू में मेरे बयान से विवाद खड़ा हो गया और लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मेरी ऐसी मंशा नहीं थी। मैं सभी से माफी मांगना चाहूंगा और अपने बयान को वापस लेता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, 'भगवान राम हमेशा से मेरे लिए नायकत्व के प्रतीक रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने वाली फिल्म है और पूरी टीम बिना किसी छेड़छाड़ के इस महापुराण को प्रस्तुत करने के लिए काम कर रही है।'

पूजा ने संभाली सन्नाटे का ये शोर सुनाने की जिम्मेदारी, त्रिपुरा से लौटकर सुनाई अनोखी रामकहानी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें