फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में तैमूर के साथ सैफ ने की घर की दीवारों पर पेंटिंग, करीना ने ऐसे किया रिएक्ट

Sun, 19 Apr 2020 09:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : Social Media
देशभर में हुए लॉकडाउन का असर सबसे ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे इन दिनों घर पर ही लॉकडाउन है। और तो और सोशल मीडिया अब इन सेलेब्स का दूसरा अड्डा हो गया है। सेलेब्स हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट ही करते रहते हैं। अब हाल ही में करीना कपूर खान ने बताया है कि  उनके पति और बेटे पर लॉकडाउन का कैसा इफेक्ट पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media
करीना कपूर खान ने जब से सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी आमद दर्ज करवाई है तभी से करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। तो वहीं अब लॉकडाउन के बीच करीना घर पर रहते हुए इसका भरपूर फायदा उटा रही हैं। करीना अपने पति और बेटे की तस्वीरें साझा कर रही हैं। करीना ने हाल ही में सैफ और तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें दोनों बाप-बेटे पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : Social Media
करीना ने सबसे पहले सैफ अली खान की तस्वीर साझा की। जिसमें सैफ दीवार पर पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा, 'जब सैफ ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे लिए फ्लावर्स लेकर आया हूं। मेरे दिमाग में एक अलग ख्याल आया। क्वारंटीन गिफ्ट्स ऐसे होते हैं।'
 

4 of 5
तैमूर अली खान - फोटो : Social Media
वहीं इसके बाद करीना ने बेटे तैमूर की भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में तैमूर भी पिता की ही तरह पेंटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं तैमूर ने तो दीवार के साथ ही दरवाजे को भी नहीं बख्शा और उसके ऊपर भी कर डाली रंग-बिरंगी पेंटिंग। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'कोई दीवार आपकी रचनात्मकता को नहीं रोक सकती है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
इसके साथ ही करीना ने एक खुद की तस्वीर साझा कर अपना रिएक्शन भी बताया है। करीना ने खुद की एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें उनका रिएक्शन देखने लायक है। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, 'इसी बीच मैं आश्चर्यचकित थी कि क्या बनाया जा रहा था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें