फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेड गेम्स 2 ट्रेलर: जिंदा होकर फिर लौट आया 'गणेश गायतोंडे', पता चलेगा 25 दिन में क्या होगा

Tue, 09 Jul 2019 02:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sacred games 2 - फोटो : netflix
नेटफ्लिक्स के पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 का इंतजार खत्म हो गया है। वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले सीजन को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद से सेक्रेड गेम्स के अगले सीजन की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
Sacred Games 2 - फोटो : amar ujala mumbai
ट्रेलर देखकर साफ है कि पहले सीजन की तरह इस बार भी वेब सीरीज में खूब खून खराबा होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए बताया कि दूसरे सीजन का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। इससे पहले जुलाई में इसका प्रीमियर होना था लेकिन मेकर्स ने इसकी डेट आगे बढ़ा दी।

विज्ञापन

3 of 5
sacred games 2 - फोटो : netflix
सेक्रेड गेम्स के सीजन 2 में दो नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन के अलावा इस बार कल्कि केकला और रणवीर शौरी का भी अहम किरदार होगा। सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन में इंस्पेक्टर सरताज सिंह बने सैफ अली खान मुंबई अंडरवर्ल्ड के शातिर अपराधी गणेश गायतोंडे को पकड़ने की फिराक में रहते हैं। 

4 of 5
Sacred Games - फोटो : social media
पहले सीजन में गणेश गायतोंडे, सरताज सिंह को बताता है कि उसके पास मुंबई को बचाने के लिए सिर्फ 25 दिन हैं। गणेश गायतोंडे के इस फोन के बाद पूरे देश में हलचल मचती है। सरताज और गणेश के बीच चूहा-बिल्ली का खेल शुरू होता है जिसमें सरताज की मदद रॉ की अफसर अंजली माथुर यानी राधिका आप्टे करती है। पहले सीजन में अंजलि माथुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sacred Games Season 2 - फोटो : social media
दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी का किरदार कहानी के फोकस में रहने वाला है और गणेश गायतोंडे का अतीत भी सीरीज की कहानी में लौटता रहेगा। इस वेब सीरीज को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया है। बता दें कि लेखक विक्रम चंद्रा के उपन्यास पर सेक्रेड गेम्स आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें