फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म की शूटिंग के वक्त एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे सैफ और करीना, शादी से पहले अभिनेत्री ने रखी थी ये शर्त

Fri, 16 Oct 2020 12:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान , करीना कपूर - फोटो : file photo
सैफ अली खान और करीना कपूर को शानदार कलाकार के अलावा बॉलीवुड के स्टार कपल भी कहा जाता है। इन दिनों की शादी को आठ साल हो चुके हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया था। इन दिनों ने लंबे समय तक एक-दुसरे को डेट किया, उसके बाद शादी करने का फैसला किया था। शादी सालगिरह के मौके पर हम आपको सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : file photo
सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी काफी यादगार और दिलचस्प रही है। इन दोनों की मुलाकात साल 2008 में निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य की फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और सैफ अली खान के अलावा अक्षय कुमार और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म टशन बॉक्स- ऑफिस पर कुछ खास कमाल भले न कर पाई हो लेकिन इस फिल्म ने सैफ अली खान और करीना कपूर की प्रेम कहानी को जन्म दे दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान और करीना - फोटो : file photo
सैफ अली खान और करीना कपूर इस फिल्म के बाद भी एक-दूसरे से मिलने लगे और देखते ही देखते करीब आ गए। इन दोनों ने एक-दूसरे को साल 2012 तक डेट किया था, इसके बाद इन दोनों ने 16 अक्तूबर 2012 में शादी कर ली। अपनी शादी से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। करीना कपूर ने एक मीडिया इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था कि सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने तक के बारे में सोच लिया था। 

4 of 5
सैफ अली खान , करीना कपूर - फोटो : file photo
करीना कपूर ने कहा था, 'हम अपनी निजता को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। इसलिए हमने अपने परिवार को धमकी तक दे दी थी कि अगर हमारी शादी मीडिया का सर्कस बनी तो हम घर से भाग जाएंगे। हर कोई हमारे बारे में छोटी-छोटी खबर भी जानना चाहता था और जब हमने कोर्ट मैरिज की तो छत पर आकर मीडिया को सब बताया था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : file photo
वहीं करीना कपूर ने इस बारे में बताया था कि सैफ अली खान से शादी करने से पहले उन्होंने एक शर्त भी रखी थी। इंटरव्यू में करीना ने कहा था, 'मैंने सैफ को अपना जीवन साथी इसलिए चुना था क्योंकि मैं एक आत्मनिर्भर महिला की तरह रहना चाहती थी। मैं शादी के बाद भी काम करना चाहती थी और सैफ ने मेरी यह बात मानी थी।' आपको बता दें कि करीना कपूर खान जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

पढ़ें: #22YearsOfKuchKuchHotaHai: 22 साल बाद काजोल को फिर याद आया अपना 'प्यार', कहा- 'कुछ कुछ होता है राहुल'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें