फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' और 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म हो चुकी है, इसका सबूत खुद सैफ अली खान हैं। देखिए इन तस्वीरों में सैफ अली खान का ये नया हेयरकट। सैफ की फिल्म 'लाल कप्तान' की भी रिलीज डेट तय हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
फुर्सत के कुछ लम्हे बिताते सैफ नए हेयरकट में नज़र आए। सैफ अपनी पत्नी करीना और बेटे के साथ यहां एक दुकान से निकलते वक्त फैमिली गोल्स सेट कर रहे हैं। सैफ हमेशा की तरह कैजुअल लुक में नज़र आए।
विज्ञापन
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
हल्के नीले रंग की टी शर्ट, नीचे जीन्स और साथ में कोल्हापुरी चप्पलें, इस कैजुअल लुक को भी फैशनेबल बना रही हैं। सैफ ने छोटे नवाब तैमूर को गोद में ले रखा है।इस फोटो में तैमूर पापा सैफ और मां करीना की तरह धूप से बचने वाले चश्मे पहने नज़र आ रहे हैं।
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
तैमूर ने भी पापा की तरह हल्के नीले रंग की टी शर्ट पहनी है, साथ में लाल रंग के शॉर्ट्स और नीचे लाल और सफेद रंग के जूते। तैमूर इस फैमिली पिक्चर को पूरा कर रहे हैं। वहीं करीना इस बार कैजुअल लुक में हैं।
सफेद रंग का वैस्ट पहने, साथ में डिजाइनर जीन्स और काला चश्मा इस मुखड़े पर खूब फब रहा है। करीना जल्द ही जून में लंदंन के लिए रवाना होने वाली हैं, जहां वह इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम पर काम शुरू करेंगी।