फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर नाम के खिलौने मार्केट में आए तो सैफ-करीना हुए हैरान, बोले- 'इस खिलौना कंपनी को तो...'

Wed, 21 Nov 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
घुड़सवारी करते दिखे तैमूर, चदं पलों में तस्वीरें वायरल देखिएगा जरूर
करीना कपूर और सैफ अली खान से ज्यादा तो उनके नवाबजादे यानी तैमूर अली खान चर्चा में रहते हैं । सड़क पर निकलते ही मीडिया के सारे कैमरे उनकी तरफ घूम जाते हैं । तैमूर शायद पहले ऐसे स्टारकिड हैं जिनकी पॉपुलैरिटी आसमान छूती है । उनकी तस्वीरें पल भर में वायरल हो जाती हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तैमूर
तैमूर की फैंन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पहले केरल की एक खिलौना बनाने वाली कंपनी ने तैमूर के नाम का खिलौना मार्केट में उतारा है। यह उनकी लोकप्रियता का ही असर है कि लोग तैमूर के इस खिलौने को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर और तैमूर
जब सैफ अली खान को ये बात पता चली तो वो भी सुनकर चौंक गए । हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत के दौरान सैफ ने कंपनी को सुझाव देते हुए कहा, ‘कम से कम कंपनी को एक खिलौना तो मेरे घर भी भेजना चाहिए। मुझको खुशी है कि, मेरे बेटे के नाम से लोगों का भला हो रहा है। 

4 of 5
तैमूर अली खान
सैफ आगे कहते हैं, 'बदले में मैं केवल मेरे बेटे की सेहत और खुशी की ही कामना करूंगा । तैमूर के नाम का ट्रेडमार्क बनाया जाना चाहिए।’ वहीं जब करीना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो भी इस खबर को सुनने के बाद हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तैमूर अली खान
बता दें कि करीना नहीं चाहती हैं कि तैमूर की तस्वीरें लीक हों । बेबो अपने बेटे को नजर लगने से बचाना चाहती हैं । तैमूर की फोटो से करीना और सैफ की कमाई भी होती है । सैफ ने बताया था कि सोशल मीडिया पर तैमूर की जो तस्वीरें वायरल होती हैं उनकी एक फोटो की कीमत 1500 रुपए होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें