फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2019: अमृता सिंह के घर में 2 दिन तक रहे थे सैफ, एक Kiss के बाद लिया शादी का फैसला

Fri, 08 Feb 2019 07:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वेलेंटाइन वीक में आज दूसरे दिन 'प्रपोज डे' है। इस पूरे हफ्ते हम आपके लिए बॉलीवुड की कई ऐसी लव स्टोरी लेकर आएंगे जिनके बारे में आपने बहुत कम सुना होगा। बीते गुरुवार हमने आपको 'सलीम खान और हेलन' की अनोखी लव स्टोरी बताई थी। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'सैफ अली खान और अमृता सिंह' की लव स्टोरी।

सैफ अली खान साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सका। सैफ के रवैये की वजह से उनकी जगह फिल्म में किसी और को ले लिया गया था। सैफ जितना फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने गए उतनी ही ज्यादा उनकी निजी जिंदगी भी लाइम लाइट में रही।
विज्ञापन

2 of 8
सैफ अली खान अमृता सिंह
सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस समय अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
सैफ अली खान अमृता सिंह
इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।

4 of 8
saif ali khan and amrita singh
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं। 
विज्ञापन

5 of 8
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ थोड़े परेशान दिख रहे थे कि तभी अमृता ने सैफ से कहा कि अगर वह यह सोच रहे हैं कि हम दोनों के बीच कुछ होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसलिए निश्चिन्त रहो। इसके बाद सैफ और अमृता ने अपने जिंदगी से जुड़ी हर चीज एक दूसरे को बताई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। इस वाकया के बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
सैफ अली खान अमृता सिंह
कहा जाता है कि इस मुलाकात के बाद सैफ 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। सैफ से अमृता उम्र में 13 साल बड़ी थी हालांकि इन दोनों के रिश्ते के बीच कभी भी उम्र की दीवार नहीं आई। शादी का फैसला अमृता सिंह के लिए भी काफी बड़ा था क्योंकि वह स्टार थी जबकि सैफ इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। शादी के करीब 13 साल तक दोनों एक दूसरे के साथ रहे लेकिन बाद में दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
saif ali khan
कहा जाता है कि सैफ और अमृता के तलाक की सबसे बड़ी वजह सैफ अली खान के अफेयर्स थे। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। अमृता से तलाक लेने के कुछ साल बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद सैफ कभी अमृता के साथ दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

8 of 8
सैफ अली खान और सारा अली खान
सैफ अली खान अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। वो सारा को फिल्मों के लिए गाइड करते रहते हैं। सारा को भी अपने पिता के नए रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं हैं। वह अक्सर करीना की तारीफ करती हुई नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें