फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के लिए सैफ अली खान ने कम किया 11 किलो वजन, एक्टर ने रिवील किया अपना फिटनेस फंडा

Thu, 26 Sep 2019 05:49 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए पटौदी के नवाब ने सैफ अली खान ने अपने वजन पर फोकस कर लिया है।  सैफ  ने अपने वजन घटाने के खास तरीके के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे इसकी वजह से वह पहले से भी ज्यादा फिट हो गए हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस का श्रेय घर के बने खाने और बेसिक वर्कआउट रूटीन को दिया।
विज्ञापन

2 of 4
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ का दावा है कि बिना किसी ट्रेनर और न्यूट्रीशियनिस्ट के उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन सेल्फ मेड है। लम्बे समय से सैफ अली खान इस तरह के किरदारों को निभा रहे हैं जिनमें उन्हें फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत पड़ी है फिर चाहें ये सेक्रेड गेम्स सीज़न 1 हो या उनकी आने वाली फिल्म तानाजी। उन्हें अपने रोल को परदे पर उतारने के लिए थोड़ा सुडौल दिखना था।
विज्ञापन

3 of 4
Laal kaptaan - फोटो : amar ujala mumbai
इतना ही नहीं लम्बे समय तक सैफ को एक वॉरियर और नागा साधू के किरदार के लिए दाढ़ी में भी देखा गया। सेक्रेड गेम्स, तानाजी  और लाल कप्तान की शूटिंग खत्म करने के बाद सैफ अली खान ने जवानी जानेमन के लिए अपने इस ट्रांफॉर्मेशन पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
saif ali khan
जब से फिल्म जवानी जानेमन में सैफ अली खान का पहला लुक सामने आया है  उन्हें इस नए लुक के लिए चारो तरफ से सराहना मिल रही है। सैफ बताते हैं कि उन्होंने स्वस्थ्य भोजन के साथ-साथ नियमित रूप से वर्कआउट करके इस ट्रांसफॉर्मेशन को पूरा किया। उन्हें घर पर समय बिताना पसंद है, इसलिए बाहर का खाना वह नहीं खाते।

पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए अर्जुन कपूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें