फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के बाद एक और फिल्म संजय दत्त के भरोसे, 'बाबा' थीम पर गाना रिलीज

Sat, 14 Jul 2018 09:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saheb Biwi Aur Gangster 3
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट तो दर्शकों को आकर्षित कर ही रही है। साथ ही फिल्म का गाना 'बाबा बोलता है बस हो गया', लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को संजय दत्त के नजरिए से पेश किया गया है। अब एक और फिल्म मेकर 'बाबा' यानि सजंय दत्त की लोकप्रियता को भुनाने की जुगाड़ में है।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt
परदे पर गैंगस्टर की छवि के लिए मशहूर संजय दत्त जल्द फिल्म 'साहेब बीवी साहेब बीवी और गैंगस्टर-3' में नजर आएंगे। वैसे तो इस फ्रैंचाइज की पहली दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं। तीसरी कड़ी के ट्रेलर को भी लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मगर इस बार संजय दत्त के जुड़ जाने से फिल्म बड़ी मानी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Saheb Biwi Aur Gangster 3
तभी तो फिल्म का पहला गाना जिसे रिलीज किया गया है वह संजय दत्त के निकनेम 'बाबा' की थीम पर तैयार किया गया है। गाने का नाम है 'बाबा इज बैक'। इस गाने का संगीत सिद्धार्थ पंडित ने तैयार किया है। वहीं रेवंत शेरगिल ने इसे अपनी आवाज दी है। गाने में डे’विल का रैप भी जोड़ा गया है।

4 of 5
sanjay dutt
फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर-3' में माही गिल एक राज घराने की रानी का किरदार निभा रही हैं। वह राजा से गैंगस्टर बने जिमी शेरगिल की पत्नी के रोल में दिखेंगी। वहीं संजय दत्त जिमी शेरगिल के बड़े भाई का किरदार निभा रहे हैं। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी। 

(अगली स्लाइड में देखें गाना)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बाबा इज बैक' गाने में पब, गोलीबारी और मारधाड़ देखने को मिलेगी। पूरे वीडियो में संजय दत्त की गैंगस्टर वाली छवि को भुनाने की कोशिश की गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें