संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट तो दर्शकों को आकर्षित कर ही रही है। साथ ही फिल्म का गाना 'बाबा बोलता है बस हो गया', लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को संजय दत्त के नजरिए से पेश किया गया है। अब एक और फिल्म मेकर 'बाबा' यानि सजंय दत्त की लोकप्रियता को भुनाने की जुगाड़ में है।