बॉलीवुड के ये 2 स्टार आज मना रहे अपना बर्थडे
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस नंदा की आज बर्थ एनिवर्सरी है । नंदा का जन्म आज ही के दिन यानी 8 जनवरी 1939 को हुआ था। नंदा अपने दौर की बेहद खूबसूरत और लाजवाब अदाकारा थीं। जब बॉलीवुड में नंदा ने काम करना शुरू किया था तो उनकी छवि 'छोटी बहन' की बन गई थी। क्योंकि पांच साल की उम्र में उन्होंने हीरो की छोटी बहन के रोल करने शुरू कर दिए थे । लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पहचान बदली और हीरोइन बनीं ।
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' की प्रीति सभरवाल यानी सागरिका घाटगे का आज जन्मदिन है। सागरिका घाटगे आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सागरिका ने साल 2017 में क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था।
इस एक्ट्रेस ने 52 की उम्र में शादीशुदा डायरेक्टर से की थी सगाई, ऐन वक्त पर हो गया था ऐसा हादसा कि...
असल जिंदगी में राज घराने से ताल्लुक रखती हैं सागरिका घाटगे, इस वजह से मिला था 'चक दे इंडिया' में काम