फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली इस एक्ट्रेस का कपूर खानदान से था रिश्ता, आखिरी वक्त में अकेले बिताई जिंदगी

Mon, 02 Sep 2019 12:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sadhana - फोटो : file photo
60 और 70 के दशक में एक्ट्रेस साधना हिंदी सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम थीं। साधना को 'मेरा साया', 'आरजू', 'एक फूल दो माली', 'लव इन शिमला', 'वक्त' और 'वो कौन थी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उस दौर में साधना का हेयर स्टाइल इतना फेमस हुआ था कि उसका नाम ही 'साधना कट' पड़ गया था। 2 सितंबर 1941 को जन्मीं साधना के बारे में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से। 
विज्ञापन

2 of 5
sadhana - फोटो : Twitter
साधना का जन्म पाकिस्तान के कराची में एक सिंधी परिवार में हुआ था। वो अपने मां-बाप की इकलौती संतान थीं। बंटवारे के बाद उनका परिवार कराची छोड़कर मुंबई आ बसा। साधना के पिता को एक्ट्रेस साधना बोस पसंंद थीं इसलिए अपनी बेटी का नाम भी उन्होंने साधना ही रखा। उन्होंने 8 साल तक अपनी पढ़ाई घर पर ही की थी। कम ही लोगों को पता है कि साधना का कपूर खानदान से रिश्ता था। साधना के पिता और एक्ट्रेस बबिता केे पिता हरि शिवदासानी सगे भाई थे। इस तरह देखें तो साधना, बबिता की बेटियों करीना और करिश्मा की आंटी थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
sadhana - फोटो : file photo
साधना ने महज 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में एक गाना मुड़-मुड़ के न देख के कोरस में साधना थीं। इसके बाद उन्होंने 16 साल की उम्र में सिंधी फिल्म 'अबाना' में लीड रोल में काम किया। इस फिल्म के लिए उन्हें केवल एक रुपये का टोकन अमाउंट मिला था। इस फिल्म के बाद एक मैग्जीन में साधना की तस्वीर छपी। तब के मशहूर प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी ने वो तस्वीर देखी और साधना को पहला मौका अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' में दिया।
 

4 of 5
sadhana - फोटो : file photo
फिल्म के डायेक्टर आरके नैय्यर को साधना का चेहरा थोड़ा अजीब लग रहा था। नैय्यर को साधना का माथा बहुत बड़ा लगा। उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑडी हेपबर्न की तरह साधना का हेयर स्टाइल करवा दिया और माथा छुपाने के लिए आगे के बालों को माथे पर बिखेर दिया। बाद में साधना की यही हेयरस्टाइल उनकी पहचान बन गई।

साधना ने अपनी ज्यादातर फिल्मों के डायरेक्टर आरके नैय्यर से प्यार हो जाने के बाद मार्च 1966 में शादी कर ली। साधना के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि नैय्यर उनसे उम्र में काफी बड़े थे। दोनों के कोई संतान नहीं थीं। शादी के बाद साधना ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो बड़ी उम्र के किरदार परदे पर नहीं निभाना चाहती थीं। साधना चाहती थीं कि लोग हमेशा उनकी खूबसूरती को याद रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sadhana - फोटो : file photo
साधना लक्स साबुन की शुरुआती मॉडल थीं। साधना अपने जमाने में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेस थीं। 60 के दशक में उनके बराबर मेहनताना केवल वैजयंती माला को दिया जाता था जबकि दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस नंदा थीं। 1995 में पति के निधन के बाद साधना अकेले रह गई थीं। आखिरी दिनों में वो मुंबई के एक पुराने बंगले में किराये पर रहती थीं। यह बंगला आशा भोंसले का था। साधना को थायरॉइड की बीमारी हो गई थीं। जिससे उनकी आंखों पर भी असर पड़ने लग गया था।

अपने अंतिम दिनों में भी साधना गुमनामी जैसी जिंदगी में ही रहीं। उनका कोई अपना करीबी नहीं था और गिरती सेहत व बाकी कानूनी कामों को संभाल नहीं पा रही थीं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। खुद इसका खुलासा साधना की खास दोस्त और हीरोइन तबस्सुम ने 2015 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। आखिरकार 25 दिसंबर 2015 को मुंबई में साधना का निधन हो गया।

पढ़ें: बड़े-बड़े मेकर्स इस हीरोइन को साइन करने के लिए लगाते थे लाइन, फिर बहन के एक रोल ने बर्बाद किया करियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें