फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाकर कम ही लोग दर्शकों के दिलो-दिमाग में बस पाए हैं। अगर ऐसे सितारों की गिनती शुरू की जाए तो एक नाम सदाशिव अमरापुरकर का भी आएगा। आज इन्हीं सदाशिव अमरापुरकर की बर्थ एनिवर्सरी है। सदाशिव ने अपने नेगिटिव रोल से दर्शकों का खूब दिल जीता। इतना ही नहीं, फिल्म 'सड़क' में उन्होंने किन्नर का रोल भी क्या ही शानदार अंदाज में अदा किया। इसके अलावा उन्होंने कुछ कॉमेडी रोल भी निभाए। आइए जानते हैं उनके बारे में...