फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emmy Awards: ‘सेक्रेड गेम्स’ को इसलिए ज्यूरी ने नहीं दिया भाव, राधिका आप्टे भी नहीं जीत पाईं अवॉर्ड

Tue, 24 Nov 2020 03:44 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Sacred Games - फोटो : file photo
इस साल के प्रतिष्ठित एमी पुरस्कारों में भारतीय वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ ने भी अपना परचम लहरा दिया। इस सीरीज बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार मिला, कोरोना संक्रमण के चलते इस साल इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन डिजिटल तरीके से ही किया गया। नेटफ्लिक्स की अंतर्राष्ट्रीय टीम को बहुत उम्मीद थी कि उनको भारत में लोकप्रिय करने वाली सीरीज ‘सैक्रेड गेम्स’ को जरूर पुरस्कार मिलेगा, लेकिन ज्यूरी ने इस सीरीज को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। राधिका आप्टे भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटेगरी में पुरस्कार जीतने में विफल रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली क्राइम - फोटो : नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स इंडिया की वेब सीरीज में ‘दिल्ली क्राइम’ शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का मुख्य किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी। इस वेब सीरीज का निर्देशन रिची मेहता ने किया और इसमें शेफाली शाह के अलावा राजेश तेलंग, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल, गोपाल दत्त तिवारी, जया भट्टाचार्य, अभिलाषा सिंह, विनोद शारावत, मृदुल शर्मा, अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कोरोना संक्रमण काल के ठीक पहले तक दिल्ली में चलती रही है। इस सीरीज में चर्चित आईएएस अफसर अभिषेक सिंह इस बार मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ‘दिल्ली क्राइम’ के पहले सीजन को मिली अंतर्राष्ट्रीय सफलता पर उन्होंने नेटफ्लिक्स की टीम को बधाई दी और कहा कि अब दूसरे सीजन की चुनौती ज्यादा बड़ी हो गई है। अभिषेक के मुताबिक ‘दिल्ली क्राइम’ का दूसरा सीजन भी बहुत दमदार बना है, और इसके रिलीज होने के बाद लोग इसे भी खूब पसंद करेंगे।

4 of 5
Sacred Games - फोटो : Netflix
एमी अवार्ड्स की ज्यूरी ने इस बार साफ सुथरे कंटेंट को बढ़ावा देने पर ज्यादा जोर दिया है। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ और फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ दोनों वयस्कों के लिए बनी सामग्री है और इन दोनों में अश्लील दृश्यों और बेवजह की गालियों की भरमार रही। दोनों को एमी पुरस्कारों के विजेताओं की सूची में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai
इस जीत पर नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि ये पुरस्कार ‘दिल्ली क्राइम’ की टीम के लिए बधाई का सबब तो बनता ही है, इसने भारत में मनोरंजन सामग्री बनाने वाले पूरे समुदाय का सम्मान किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय निर्माता और निर्देशक ऐसे पुरस्कार आगे भी जीतते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें