अपने शानदार क्रिकेट से दुनियाभर के लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह आज 47 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी क्रिकेट के इस भगवान को जन्मदिन की बधाई देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है। कई कलाकारों ने सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।