सचिन
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन पिलगांवकर का जन्म 17 अगस्त 1957 को मुंबई में हुआ था, वहीं सुप्रिया का जन्म साल 1967 में हुआ था। सचिन पिलगांवकर ने अपने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। महज चार साल की उम्र में उन्होंने अभिनय करना शुरू कर दिया था। सचिन पिलगांवकर ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मराठी, भोजपुरी और कई टीवी शोज में भी काम किया है।