फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतुके बयान पर ट्रोल होते ही डिजाइनर सब्यसाची ने मांगी माफी, बोले- इंडस्ट्री में 20 साल से हूं

Mon, 08 Jul 2019 05:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sabyasachi - फोटो : Social Media
फेमस सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने बेहतरीन आउटफिट्स के लिए जाने जाते हैं। देश की बड़ी नामचीन हस्तियां और बॉलीवुड स्टार्स उन्हीं के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनते हैं। लेकिन इस बार सब्यसाची किसी और वजह से चर्चा में हैं। ये वजह है उनका एक बयान, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Sabyasachi - फोटो : Social Media
सब्यसाची ने सोशल मीडिया में 'ओवरड्रेस वुमेन' पर एक आर्टिकल लिखा था। जिसके कारण लोगों के उन्हें खरी खोटी सुनाई। लेकिन अब उन्होंने इसके लिए लोगों से माफी मांग ली है।
विज्ञापन

3 of 5
Sabyasachi - फोटो : Social Media
सब्यसाची ने अपने इंस्ट्राग्राम में पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 'अगर आप किसी वुमेन को ओवरड्रेस, हैवी मेकअप, आभूषणों से सुसज्जित देखते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे वो जख्मी हो। अंदर खून बह रहा है। कष्ट में है। ऐसी महिलाएं दुनिया के लिए चमकती हैं लेकिन वास्तव में अंदर से दर्द में। उसे उपचार की आवश्यकता है और कुछ नहीं।'

4 of 5
Sabyasachi - फोटो : Social Media
सब्यसाची की ये पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आई। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। उनसे यह तक पूछ लिया कि कौन उनका सोशल मीडिया अकाउंट चला रहा है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट लिखते हुए माफी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sabyasachi - फोटो : Social Media
सब्यसाची ने लिखा, 'फैशन इंड्रस्टी में 20 सालों से हूं। मैंने अपने कई साक्षात्कारों में इसके बारे में टिप्पणी की है कि कैसे, जबकि कई महिलाएं आनंद और आत्म-अभिव्यक्ति के लिए फैशन और सौंदर्य का उपयोग करती हैं, अन्य इसे अपने जीवन में अंतराल और व्यर्थता को भरने के लिए 'रिटेल थेरेपी' के रूप में उपयोग करती हैं। हम, एक समाज के रूप में, अक्सर लोगों के कपड़ों की पसंद के बारे में जबरन राय बना लेते हैं, उन्हें 'अति', 'अनुचित' या 'ओवरड्रेस' कहते हैं। हम यह समझने में नाकाम हैं कि हो सकता है कि कुछ लोग सपोर्ट सिस्टम की कमी को पूरा करने के लिए इनका उपयोग कर रहे हों।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें