ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही सबा और ऋतिक को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों की नजदीकियां भी देखी जा रही हैं। सबा ऋतिक के परिवार के भी काफी करीब हैं। वहीं, अब ऋतिक ने सबा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर फैंस को खुश कर दिया है। हाल ही में, सबा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह दिवंगत हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न की तरह तैयार दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर ऋतिक रोशन ने प्यारा सा कमेंट किया है।