फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबा अली खान ने शेयर किया ये खास वीडियो, क्लिप में देखें पटौदी खानदान की नई-पुरानी पीढ़ी

Sun, 25 Apr 2021 06:16 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंसूर अली खान पटौदी - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान पटौदी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सबा खुद की वजह से नहीं बल्कि परिवार के बच्चों की तस्वीर शेयर कर चर्चा में हैं। वे आये दिन सोशल मीडिया पर अपने परिवार की पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार सबा ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरों वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो क्लिप में पटौदी परिवार की नई-पुरानी पीढ़ी के कई सदस्य नजर आ रहे हैं। क्लिप में कई अनदेखी तस्वीरें शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
माता-पिता संग सैफ-सबा - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
सबा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को कई तस्वीरों से मिलाकर बनाया गया है। इसमें ज्यादातर पटौदी परिवार के बच्चों की तस्वीरें शामिल हैं। पहली फोटो में नवाब टाइगर खुद दिखाई दे रहे हैं। सैफ से लेकर सारा अली खान, तैमूर, इनाया समेत और भी लोग दिखाई दे रहे हैं। सबा ने बताया है कि ये सारी तस्वीरें उन्होंने अपने लिए संजोए हुई हैं। इसका जिक्र उन्होंने कैप्शन में भी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
बता दें कि एक दिन पहले ही सबा अली खान ने अपनी भतीजी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के बचपन की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में सारा काफी क्यूट लग रही थी। वहीं, सबा ने कैप्शन में लोगों से तस्वीर को पहचानने को कहा था। सबा लगातार अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद करते हैं।

4 of 5
saba ali khan - फोटो : social media
हाल ही में सबा ने सैफ अली खान और सोहा अली खान संग खुद की भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसमें तीनों ही कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे थे। ब्लैक एंड व्हाइट यह फोटो इनके बचपन की थी, जिसपर उन्होंने लिखा था हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saba ali khan - फोटो : social media
साथ ही उन्होंने लिखा था कि ये खुशकिस्मत हैं न कि इनके पास सबा जैसी बहन है। सभी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सबा, सोहा और सैफ तीनों भाई बहन हैं। तीनों ही अक्सर पुराने दिनों की तस्वीर शेयर करते हैं। वहीं, हर कार्यक्रम में सभी पटौदी पैलेस में नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें