फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फरहान अख्तर ने जताया शोक, भारत सरकार से की ये अपील

Wed, 02 Mar 2022 01:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जंग चाहे छोटी हो या बड़ी, इसे कोई नहीं पसंद करता है। लेकिन मौजूदा समय में यूक्रेन और रुस के बीच भयानक जंग चल रही है। हालांकि रुस और यूक्रेन दोनों के बहुत से नागरिक चाहते हैं कि ये युद्ध थम जाए क्योंकि इसमें दोनों देशों का बहुत नुकसान हो चुका है। युद्ध की स्थिति में भारत के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। बहुत से छात्रों को तो किसी तरह बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी एक बड़ा तबका यूक्रेन में जूझ रहा है। बीते दिन इस लड़ाई में एक बेकसूर भारतीय छात्र की मौत हो गई है। इस पर देश के तमाम लोगों ने दुख जताया है। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी ट्वीट करके छात्र की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, अब एक भारतीय छात्र यूक्रेन पर हमले का शिकार हुआ है...उसके परिवार के लिए दुख हो रहा है...गहरी संवेदनाएं...उम्मीद है कि हम अपने सभी नागरिकों को जल्दी और सुरक्षित घर ला सकेंगे।' फरहान ने छात्रों की सलामती और उन्हें जल्द वापस लाने के लिए सरकार से अपील की है।
विज्ञापन

3 of 4
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान की इस पोस्ट पर अन्य लोगों ने भी दुख जताया है। भारत सरकार ने यूक्रेन से सभी नागरिकों और छात्रों को भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है और उन्होंने भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए पड़ोसी देशों में भी अपने विशेष लोगों की तैनाती की है। यूक्रेन में करीब 20 हजार से भी ज्यादा भारतीय मेडिकल की पढ़ाई करते हैं, इनमें से अब तक 4 हजार छात्रों को वापस लाया जा चुका है।
विज्ञापन

4 of 4
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी कर ली है। दोनों की ये शादी खंडाला में एक फार्म हाउस में बेहद निजी तरीके से हुई। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें