फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Runway 34: अमिताभ बच्चन से भी आगे निकले अजय देवगन, फिल्म के लिए ली 10 फीसदी ज्यादा फीस; जानिए किसने ली कितनी फीस

Mon, 25 Apr 2022 07:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
runway 34 - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म रनवे '34' से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। सुपरस्टार अजय देवगन की इस आगामी फिल्म इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। अजय देवगन , अमिताभ और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो रही है। फिल्म के ट्रेलर को इसकी रोमांचक कहानी के कारण अद्भुत प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस को इसका ट्रेलर काफी पसंद आया है। रिलीज से पहले इसकी पूरी टीम इस फिल्म का जोरो शोरो से प्रचार कर रही है। फिल्म के ट्रेलर के साथ ही, अब तक रिलीज हुए गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान खुद अजय देवगन ने संभाली है। जहां एक तरफ लोग इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और इससे जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। वहीं दूसरी तरफ हम आज आपको इस आर्टिकल में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की फीस बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं फिल्म में काम करने के लिए किसने कितने पैसे लिए..
विज्ञापन

2 of 8
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता का नाम- अजय देवगन
फिल्म के लीड अभिनेता अजय देवगन, जो इसके निर्माता और निर्देशक भी हैं, वह कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। सामने आती रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने फिल्म के निर्देशन और इसमें अभिनय करने के लिए 25 करोड़ रुपये लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
अभिनेता का नाम- अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन फिल्म में नारायण वेदांत का किरदार निभाते नजर आएंगे। कथित तौर पर, अभिनेता ने फिल्म में काम करने के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

4 of 8
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : insta
अभिनेत्री का नाम- रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में लगी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री इसमें बिल्कुल अलग किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह कैप्टन तान्या का किरदार निभाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने इसके लिए 3.5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अंगिरा धर - फोटो : social media
अभिनेत्री का नाम- अंगिरा धर
अभी अभिनेत्री अंगिरा धर के द्वारा निभाए जाने वाले किरदार के बारे में अभी पूरी तरह जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म के लिए 1.2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Boman Irani
अभिनेता का नाम- बोमन ईरानी
इसमें कोई शक नहीं कि बोमन ईरानी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें उनकी फिल्मों में अभिनय करते देखना हमेशा एक ट्रीट जैसा होता है। एक बार फिर, वह 'रनवे 34' में अपने फैंस को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कथित तौर पर, अभिनेता अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
अजय देवगन और आकांक्षा सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री का नाम- आकांक्षा सिंह
आकांक्षा सिंह फिल्म में कैप्टन विक्रांत खन्ना की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। कथित तौर पर अभिनेत्री ने लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कैरी मिनाटी - फोटो : Social Media
अभिनेता का नाम-  कैरी मिनाटी
इस फिल्म में हमें मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी भी दिखाई देंगे। हमें उनकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिल गई थी। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए कैरी ने 60 लाख रुपये चार्ज किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें