रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। बीते कुछ दिनों से यह दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जा रहे थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म होते ही इन दोनों का परिवार कोई बड़ा फैसला ले सकता है। इस वक्त आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ranbir and alia
स्पॉब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पेरेंट्स आधिकारिक तौर पर डिनर पर मुलाकात करेंगे। कुछ दिन पहले रणबीर की महेश भट्ट के साथ की तस्वीर सामने आई थीं जो कि बुल्गारिया जाने से पहले की थी। कहा जा रहा है इस मुलाकात में रणबीर और आलिया की महेश भट्ट से कई घंटों लंबी बातचीत हुई थी। रणबीर और महेश भट्ट की मुलाकात की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Ranbir Alia
आलिया के पेरेंट्स महेश भट्ट और सोनी राजदान रणबीर कपूर को काफी पसंद करते हैं इस बात का सबूत हाल ही में आए उनके बयान से मिल चुका है। महेश भट्ट से जब आलिया और रणबीर के रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था - 'मैं उनके निजी जीवन पर पब्लिकली बात नहीं करता। इस पर उनका अधिकार है कि वो इस पर बात करना चाहते हैं या फिर चुप रहना चाहते हैं। वो अपनी जिंदगी में जो कर रहे हैं मैं उसका सम्मान करता हूं।' इस बीच सोनी राजदान ने नीतू कपूर के साथ रणबीर की हाल ही में रिलीज फिल्म 'संजू' देखी थी। यहां तक कि रणबीर की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की थी।
4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor
आपको बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। तीनों ने साथ काम किया है अक्सर करण, आलिया-रणबीर के रिलेशन को लेकर बयान देते रहे हैं। हाल ही में रणबीर के एक सवाल का करण ने जो जवाब दिया वह आलिया और रणबीर की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। करण इन दिनों अपने चैट शो 'कॉलिंग करण सीजन 2' को होस्ट कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने शो में रणबीर कपूर को इनवाइट किया। इस दौरान दोनों एक दूसरे से कई सवाल पूछे।
इस चैट शो में रणबीर ने करण से पूछा, 'आप मेरी गर्लफ्रेंड को क्या सलाह देना चाहेंगे ।' तब करण ने कहा, 'मुझे लगता है कि तुम दुनिया के सबसे अच्छे पति बनोगे और मैंने वो एडवाइस दे दी है, रणबीर।' करण के इस जवाब से लग रहा है कि रणबीर और आलिया शादी करने का प्लान बना रहे हैं। अगर आलिया और रणबीर शादी करते हैं तो ये बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर शादी होगी।