फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सारा के लिए अमृता सिंह को इंप्रेस करने में जुटे कार्तिक? शूटिंग पर करते रहे ये काम

Tue, 30 Jul 2019 07:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amrita Singh, Kartik and Sara - फोटो : file photo
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अफेयर की खबरों बीते कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। यहां तक कि कुछ दिन पहले कार्तिक को सारा का हाथ पकड़े हुए लखनऊ में भी देखा गया था। खास बात है कि सारा कार्तिक की फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने नवाबों के शहर गई थीं। इस बीच इन दोनों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सारा के साथ-साथ उनकी मां यानी कि अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ भी रिश्ता मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
amrita singh with sara ali khan - फोटो : file photo
इस बात का खुलासा इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में किया है। इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सारा के साथ-साथ अपना बॉन्ड उनके परिवार के साथ भी मजबूत करना चाहते हैं। खबर तो यह भी है कि जब कार्तिक और सारा हिमाचल प्रदेश में लव आजकल 2 की शूटिंग कर रहे थे, तब अमृता सिंह ने कई बार कार्तिक से फोन पर बात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब भी सारा अपनी मां से फोन पर बात करती थी कार्तिक भी उन दोनों की बातचीत के दौरान अमृता से बात करते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan - फोटो : social media
इसके अलावा हाल ही में कार्तिक और इब्राहिम को एक फैशन शो दौरान साथ स्पॉट हुए थे। इस फैशन शो में सारा अली खान रैंप पर वॉक कर रही थीं, जहां पर दोनों उनका सपोर्ट करने पहुंचे थे। तस्वीरों में कार्तिक और इब्राहिम के बीच की बान्डिंग साफ नजर आईं। साथ ही कार्तिक सारा को देख काफी खुश नजर आए। 

4 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : instagram
वैसे तो सारा और कार्तिक ने अपने रिश्ते के बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है लेकिन आए दिन सामने आ रही दोनों की तस्वीरें इस बात का सबूत है कि कुछ तो चल रहा है। सारा और कार्तिक ने पिछले महीने ही लव आजकल 2 की शूटिंग पूरी की है जिसके बाद कार्तिक पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हो गए। इस दौरान कार्तिक लखनऊ भी गए थे। जहां पर सारा को कार्तिक भीड़ से बचाते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : instagram
कार्तिक से मिलने के लिए सारा अचानक लखनऊ पहुंचीं। सारा को इस तरह से देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर कोई सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दिया। फैंस से सारा चारों ओर से घिर गईं। हालांकि सारा के साथ उनके बॉडीगॉर्ड भी थे लेकिन सारा को इस तरह देख कार्तिक खुद ही सारा का बचाव करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें