मुकेश भट्ट की बिटिया साक्षी भट्ट की शादी में आलिया भट्ट के बुलावे पर भी न पहुंचने वाले रणबीर कपूर आखिर मुंबई पुलिस के सालाना जलसे 'उमंग अवार्ड्स' में आलिया के साथ पहुंचने को क्यों तैयार हो गए, इसे लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चाओं का बाजार गर्म है। रणबीर कपूर के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि आलिया का चैप्टर रणबीर कपूर की लाइफ में पूरा हो चुका है।