फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा सोच रहे हैं कपिल, सुनते ही शरमा जाएंगी गिन्नी

Fri, 03 Nov 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। कुछ दिनों पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ और डायरेक्टर राजीव ढींगरा के साथ शिरडी दर्शन करने पहुंचे थे। कपिल की इस फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल और उनकी गर्लफ्रेंड केवल फिल्म के लिए ही नहीं, अपने लिए भी दुआ मांगने शिरडी पहुंचे थे। अटकलों हैं कि दोनों अगले साल की शुरुआत में शादी करने वाले हैं। 
पढ़ेंः जबरदस्त एक्शन में दिखेंगे सलमान खान, 'टाइगर जिंदा है' के लिए चलाई ये खास गन
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
एक सूत्र ने बताया कि दोनों ही परिवारों से एक दूसरे पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गिन्नी के परिजन चाहते हैं कि दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से शादी कर लें। कपिल की मां भी यहीं चाहती है। बता दें कि फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

4 of 5
हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल 'सा रे गा मा पा' के फाइनल में भी पहुंचे थे। गिन्नी भी उनके साथ वहां मौजूद थीं। वहीं कपिल अपने पुराने अंदाज में नजर आए। तबीयत खराब होने के कारण कपिल शर्मा ने टीवी की दुनिया से ब्रेक लेकर बंगलुरु में अपना इलाज करवाया था और अब वो दोबारा नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कपिल और उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि कपिल के एक करीबी दोस्त ने इन बातों से साफ इनकार किया था और कहा था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं।
पढ़ेंः नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मांगी माफी, वापस लेंगे बॉयोग्राफी, दर्ज हुए थे केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें