फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर की खबरों के बीच देर रात स्पॉट हुए विक्की-कटरीना, साथ में फोटो खिंचवाने से बचते दिखे

Thu, 23 Jan 2020 10:23 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vicky Kaushal and Katrina Kaif - फोटो : Manav Manglani, Instagram
बॉलीवुड में कब किसका रिश्ता टूट जाए और किसके कौन साथ हो जाए यह कहना मुश्किल है। बीते कुछ दिनों से कटरीना कैफ का नाम विक्की कौशल के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच कटरीना और विक्की कौशल की नई तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों को देर रात दोस्त की डिनर पार्टी में देखा गया। 
विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif - फोटो : Manav Manglani, Instagram
यह पार्टी अली अब्बाज जफर के जन्मदिन की थी जो कि मुंबई में उनके घर पर थी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचीं लेकिन सभी की निगाहें इन दोनों पर टिकीं। इस पार्टी में यह दोनों सितारे अलग अलग पहुंचे। दोनों ने एक साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाईं। हालांकि इन दोनों ने पार्टी में एक साथ खूब मस्ती की। इन दोनों सितारों के पार्टी में पहुंचने की तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Vicky kaushal, Katrina kaif - फोटो : social media
इस खास मौके पर कटरीना ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थीं तो वहीं विक्की काले रंग की ट्रैक पैंट और फुल स्लीव की टी-शर्ट के साथ स्पॉट हुए। इन दोनों के अफेयर की खबरें बीते साल से आ रही हैं। कटरीना से पहले विक्की कौशल का हरलीन सेठी से अफेयर था। हरलीन से विक्की के ब्रेकअप की खबरें अप्रैल 2019 में आई थीं जिसके बाद कटरीना ने साथ नाम जुड़ने लगा। जिस वक्त हरलीन और विक्की के ब्रेकअप की खबरें आई थीं उस वक्त इसकी वजह कटरीना को कहा गया।
 

4 of 5
katrina Harleen Vicky - फोटो : file photo
इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हरलीन सेठी ने विक्की से ब्रेकअप कटरीना कैफ की वजह बताया गया है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अभी तक एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं आए हैं। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कटरीना के साथ वरुण धवन आए थे। इस शो के दौरान कटरीना ने कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की के साथ स्क्रीन पर अच्छी लगेगी। कटरीना के यह कहने के बाद जब विक्की करण के शो में आए तो उन्हें शो के दौरान कटरीना की बात बताई गई। शो के दौरान विक्की कटरीना की बात जानते ही बेहोश होने का नाटक करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
जब एक इंटरव्यू के दौरान विक्की से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने आप को सिंगल बताया। विक्की ने कहा कि वह सिंगल है और दर्शकों के साथ मिंगल होने के लिए तैयार हैं। फिल्मों की बात करें तो विक्की के पास इस वक्त तीन बड़े प्रोजेक्ट्स है। 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप', 'तख्त' और 'सरदार ऊधम सिंह' हैं। वहीं कटरीना की बात करें तो वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में नजर आएंगी। 

13वें दिन भी नहीं थमी अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ्तार, दीपिका की 'छपाक' की हुई ऐसी हालत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें