बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर भले ही अच्छा ना चल रहा हो, लेकिन अपनी लव लाइफ को लेकर वो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के काफी करीब आ चुके हैं। दोनों ने अपना रिश्ता भले ही ऑफिशयल ना किया हो, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ में समय बिताते देखा गया है। अब हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों लंच डेट पर जाते नजर आए हैं।