भारतीय सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए एस एस राजामौली की 'आरआरआर' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट ने 9 करोड़ रुपये से लेकर 45 करोड़ रुपये तक का वेतन लिया है। आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण ने 'आरआरआर' के लिए कितने करोड़ रुपये की फीस ली है।