महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। एक के बाद एक ट्वीट करते हुए अभिनेता ने इस फिल्म की जमकर प्रशंसा की। अपने ट्वीट में महेश बाबू ने लिखा, पूरी टीम को आरआरआर जैसी फिल्म बनाने के लिए सलाम। बहुत गर्व है। मुबारक हो। अभिनेता ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, जूनियर एनटीआर और रामचरण अपने स्टारडम से ऊपर उठ चुके हैं। फिल्म में उनका प्रदर्शन इस दुनिया से परे है। नाटू- नाटू गाने में ऐसा लग रहा है, जैसे गुरुत्वाकर्षण है ही नहीं। वह वाकई उड़ रहे थे।

