आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, बेस्ट पिक्चर, निर्देशक (एसएस राजामौली), ओरिजनल स्क्रिनप्ले (एसएस राजामौली और वी विजयेंद्र प्रसाद), लीड एक्टर (जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों के लिए), सपोर्टिंग एक्टर (अजय देवगन), सपोर्टिंग एक्ट्रेस (आलिया भट्ट), ओरिजनल साॅन्ग (नातू नातू), ओरिजनल स्कोर (एमएम कीरवानी), सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, फिल्म एडिटिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग के लिए आरआरआर का नाम दिया जाएगा। हालांकि, अभी एकेडमी स्ट्रीमिंग रूम में फिल्म उपलब्ध नहीं है। अकादमी पुरस्कार 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले हैं।