फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'RRR' से नाम जुड़ते ही इस ब्रिटिश एक्ट्रेस की लगी 'लॉटरी', इंस्टाग्राम पर दिखा सबूत

Fri, 05 Apr 2019 06:23 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tollywood - फोटो : social media
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' डायरेक्टर एस. एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एजर जोन्स को साइन किया गया है। फिल्म में वह एक अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म से नाम जुड़ते ही अभिनेत्री तेलुगू सिनेमा के फैन्स के बीच घिर गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
RRR - फोटो : instagram
दअरसल, जूनियर एनटीआर के फैन्स ने ब्रिटिश अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर घेर लिया है। फिल्म साइन करने से पहले ब्रिटिश अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर केवल पांच हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन फिल्म से नाम जुड़ते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या पांच से बीस हजार हो चुकी है। जी हां, जिसमें सबसे ज्यादा तेलुगू सिनेमा के ही फैन्स हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
RRR - फोटो : instagram
फिल्म से नाम जुड़ने के बाद से अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तेलुगू सिनेमा के दर्शकों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। डेजी पर कमेंट्स की बरसात हो रही है जिसमें एक ने लिखा 'टॉलीवुड में आपका स्वागत हैं जोन्स', बहुत लकी को कि एनटीआर के साथ काम करने जा रही हों, कृप्या फिल्म से जुड़ी नई जानकारी भी तो दीजिए।'

4 of 5
RRR - फोटो : social media
इतना ही नहीं एनटीआर के फैन्स लगातार अभिनेत्री से फिल्म से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ उनके शूटिंग शिड्यूल का भी समय पूछ रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दें क्योंकि उसे राजामौली पर विश्वास नहीं है कि वह फिल्म 2020 में रिलीज करेंगे या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR - फोटो : instagram
लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ब्रिटिश अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ने की खबर पर अभी तक कोई बात नहीं रखी है। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'पॉन्ड लाइफ' की प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन, जब से फिल्म में अभिनेत्री का नाम जुड़ा है तब से तेलुगू सिनेमा के फैन्स ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनके फेक पेज बना लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें