फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्ते के लिए रोक दी गई 400 करोड़ी फिल्म RRR की शूटिंग, वजह दुखद

Thu, 04 Apr 2019 12:28 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
RRR - फोटो : instagram
'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी 400 करोड़ी फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग शुरू कर दी है। बीते दिनों ही राजामौली ने इस फिल्म की कास्ट को लेकर खुलासा किया था। फिल्म में साउथ सिनेमा के सुपर स्टार चिरंजीवी के बेटे रामचरण तेजा लीड रोल में हैं। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है, इसे सुनकर फैंस निराश हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
RRR - फोटो : instagram
आरआरआर की शूटिंग अगले तीन हफ्ते के लिए रोक दी गई है। इसके पीछे की वजह हैं रामचरण। शूटिंग के समय सुपर स्टार राम चरण तेजा के पैर की एड़ी में गहरी चोट आई है, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें तकरीबन तीन हफ्ते तक काम न करने की सलाह दी है। यानी अब इस बिग बजट फिल्म की शूटिंग तीन हफ्ते बाद ही दोबारा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
RRR
'आरआरआर' के वैरिफाइंड सोशल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें  लिखा गया है कि 'हमें जानकारी देते हुए दुख है कि राम चरण के पैर की एड़ी में एक छोटी चोट आई है। ये चोट जिम में वर्कआउट करते वक्त बीते दिन लगी। इसीलिए पुणे शिड्यूल को फिलहाल रोक दिया गया है। 3 हफ्ते बाद दोबारा एक्शन में लौटेंगे।
 

 

4 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अजय देवगन साउथ फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया राम चरण के अपोजिट साइन किया है, जबकि फिल्म के एक अहम किरदार में अजय देवगन भी दिखाई देने वाले है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR - फोटो : social media
बीते दिनों राजमौली ने इस फिल्म की कहानी की खुलासा किया था। RRR में दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई जाएगी। अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम ने स्वतंत्रता सग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें