roopa ganguly
- फोटो : file photo
रूपा महाभारत सीरियल के बाद घर-घर में पहचानी जाने लगीं। एक ओर उनकी प्रोफेशनल लाइफ बेहद सक्सेसफुल थी तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। रूपा गांगुली ने एक मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से 1992 में शादी की थी लेकिन पति के साथ रूपा के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। ध्रुव ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। आखिर में परेशान होकर रूपा पति से अलग हो गईं और साल 2006 में तलाक ले लिया। रूपा और ध्रुव का एक बेटा है जिसका नाम आकाश है।