फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव की लगातार चौथी हिट फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर ‘रूही’ ने सात दिन में ही कर ली लागत की आधी कमाई

Thu, 18 Mar 2021 01:05 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म रूही का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संक्रमण काल में रिलीज हुई साल की पहली मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म ‘रूही’ ने फिल्म के निर्माता से लेकर फिल्म के कलाकारों तक सबके चेहरे पर चमक ला दी है। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन शानदार रहा है और फिल्म अपनी लागत की आधी वसूली पहले सात दिनों में ही करती दिख रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर करीब साढ़े 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के हीरो वरुण शर्मा की नई फिल्म ‘फुकरे 3’ शुरू हो गई और राजकुमार राव ने भी एक फिल्म निर्देशक वासन बाला के साथ साइन कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक हार्दिक मेहता की फिल्म ‘रूही’ उतनी कमाल फिल्म तो नहीं बन पाई जितने की इससे उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ‘स्त्री’ वाले संसार की अगली फिल्म समझ इसे देखने बहुत सारे लोग गए। जेब में सैनेटाइजर, चेहरे पर मास्क और दिल में होती धुकधुक समेट दर्शकों ने इसे साल भर का फिल्मी सन्नाटा दूर करने के लिए बहुत चाव से देखा। फिल्म अगर ‘स्त्री’ जैसी ही होती तो इसकी कमाई पहले हफ्ते में ही लागत वसूल कर जाती।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म को लेकर लोगों में कितनी दिलचस्पी थी, इसका सबूत फिल्म की पहले दिन की कमाई है। जान हथेली पर लेकर फिल्म देखने आए लोगों ने फिल्म निर्माताओं के अनुमान से कहीं ज्यादा प्यार इस फिल्म को दिया। पहले दिन फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म वितरकों और सिनेमाघर मालिकों ने इसके पहले दिन दो से ढाई करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग लेने का अनुमान लगाया था।

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के बुधवार शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘रूही’ ने शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 3.42 करोड़ रुपये, रविवार को 3.85 करोड़ रुपये, सोमवार को 1.35 करोड़ रुपये, मंगलवार को 1.26 करोड़ रुपये और बुधवार को 1.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म अब तक 16.41 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कुल लागत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इतनी ही रकम फिल्म को नेटफ्लिक्स से ओटीटी राइट्स के लिए मिलने का अनुमान फिल्म ट्रेड में लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘रूही’ इसके हीरो राजकुमार राव की लगातार चौथी हिट फिल्म है। इसके पहले उनकी तीन और फिल्मों ‘छलांग’, ‘लूडो’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ तो इस साल के ऑस्कर नामांकनों में भी शामिल है। फिल्म ‘रूही’ के हिट होते ही राजकुमार राव ने निर्देशक वासन बाला की फिल्म के लिए भी हरी झंडी दे दी है। उधर फिल्म के दूसरे हीरो वरुण शर्मा ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें